- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री ने किया...

x
बेमेतरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस स्मारिका का विमोचन किया। इस पत्रिका में शिक्षा जगत में नाम रोशन करने वाले सौभाग्यशाली प्रतिभावान शिक्षकों का वर्णन होगा, इस पत्रिका के माध्यम से नवीन प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में सृजनशीलता की और वृद्धि होगी एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में उनका नाम रोशन होगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षक सम्मान समारोह समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और आयोजन एवं प्रकाशन अपने उद्देश्य में सफल हो इसके लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, लक्ष्मण चंद्राकर, विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, संभागायुक्त दुर्ग श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





