- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री कांकेर...
![मुख्यमंत्री कांकेर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री कांकेर जिले के प्रवास पर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/28/2160968-untitled-23-copy.webp)
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कांकेर जिले के चारामा पहुंचेंगे और वहां मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 58 करोड़ रूपए की लागत से 115 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और आम सभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.10 बजे चारामा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे कांकेर जिले के ग्राम नथियानवागांव पहुंचेंगे और वहां शांति भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Tagsकांकेर
![jantaserishta.com jantaserishta.com](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486223--iilvifj400x400.webp)
jantaserishta.com
Next Story