CG-DPR

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

jantaserishta.com
12 Oct 2022 11:30 AM IST
मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
x
महासमुंद: मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ (झांकी) को ग्राम पंचायत बेलसोंडा में अध्यक्ष जिला पंचायत उषा पटेल और महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पांडेय मौजूद थे। यह रथ 11 से 17 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखण्डों के रूटचार्ट अनुसार गांवों में जाकर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ राज्य महिला आयोग के माध्यम से संचालित की जा रही है। यह रथ सभी जिलों के गांव-गांव तक भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं को कानूनी प्रावधानों एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। रथ में बड़ी एलईडी स्क्रीन में छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्मों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
बतादें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरेली 28 जुलाई 2022 को अपने आवास परिसर से इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह रथ ''बात हे अभिमान के, महिला मन के सम्मान के'' सूत्र वाक्य के साथ रवाना हुआ। प्रथम चरण में मुख्यमं़त्री महतारी न्याय रथ प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा होते हुए महासमुंद आया है। यह रथ महासमुंद जिले में कल 12 अक्टूबर को मामाभांचा, खल्लारी, बागबाहरा, तेन्दूकोना, 13 अक्टूबर को पिथौरा, लाखागढ़, संकरा एवं टेका, 14 अक्टूबर को बसना, पौंसरा, भूकेल एवं सिंघनपुर, 15 अक्टूबर को सरायपाली, बैतारी एवं चट्टीगिरोला, 16 अक्टूबर को पाटसेन्द्री, केंदुवा एवं बोड़ेतरा और 17 अक्टूबर को झलप, पटेवा, तुमगांव से होते हुए घोड़ारी पहुंचेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story