CG-DPR

मुख्यमंत्री न्याय रथ पहुंचा बलौदाबाजार

jantaserishta.com
7 Oct 2022 11:41 AM IST
मुख्यमंत्री न्याय रथ पहुंचा बलौदाबाजार
x
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं को विधिक संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 1 अक्टूबर से 1 सप्ताह तक मुख्यमंत्री न्याय रथ जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगी। प्रथम दिवस विकासखंड पलारी के ग्राम सडी, कोदवा,पलारी,अमेरा,सकरी, बलौदाबाजार शहर में नुक्कड़ नाटक चलचित्र इत्यादि के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया, रथ में एलईडी स्क्रीन के साथ लघु फिल्म दिखाई जा रही है। रथ के साथ अधिवक्ता गण आयोग के स्टाफ तथा महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी भी साथ है।न्याय रथ मे पीड़ित महिलाओं को तत्काल उनकी शिकायतों का निराकरण भी किया जा रहा है साथ ही महिला आयोग की गतिविधियों,महिलाओं के संवैधानिक अधिकार एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण शासन की विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। राज्य महिला आयोग मे किस तरह शिकायत इत्यादि किया जाए की जानकारी दिया जा रहा है।आगामी 1 सप्ताह में जिले के सभी विकासखंड के महत्वपूर्ण स्थानों में भ्रमण कर आयोग तथा शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story