CG-DPR

मुख्यमंत्री को विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

jantaserishta.com
30 Aug 2022 2:20 PM IST
मुख्यमंत्री को विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास जी के नेतृत्व में राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजमिस्त्री कल्याण संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 17 सितंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री निर्मल दास वैष्णव,श्री योगेंद्र कुमार कहरा, श्री काशीराम, श्री राम सुमिरन बरेठ, श्री सनत डहरिया, श्री देव बरेठ सहित राजमिस्त्री कल्याण संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story