- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री ने...
CG-DPR
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की दी बधाई
jantaserishta.com
8 Nov 2022 8:46 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को गुरू परब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर के गुरूद्वारों में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, और सेवाभाव का अनुपम समन्वय दिखाई देता है। गुरू नानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है और लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ सेवाभाव से जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





