- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...
CG-DPR
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पेण्ड्रा में विभिन्न कार्यक्रमों होंगे शामिल
jantaserishta.com
19 Jun 2023 8:31 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जून को पेण्ड्रा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 44 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे गौरेला विकासखण्ड के ग्राम डांइजमड़ी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से टोनीडबरी जाकर मंदिर दर्शन के उपरांत पेण्ड्रा जायेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.15 बजे पेण्ड्रा स्थित इंदिरा उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 3.45 बजे से 4.45 बजे तक प्रेस क्लब पेण्ड्रा में पंडित माधवराव सप्रे जी की मूर्ति का अनावरण, प्रेस क्लब भवन का उद्धाटन, पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.50 बजे पेण्ड्रा से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 5.40 बजे रायपुर वापस आयेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





