- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री ने की...

x
बेमेतरा: विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम नांदघाट में गुरुवार को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा 11 वीं के छात्र नीलेंद्र बंजारे ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपने द्वारा बनाया लाई-फाई और इलेक्ट्रॉनिक स्टिक डिवाइस भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छात्र बंजारे के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
छात्र नीलेंद्र बंजारे ने बताया कि उनके द्वारा बनाया गया लाई-फाई अभी वर्तमान में चल रहे वाई-फाई की तुलना में काफी तेज गति से काम करता है। इसकी स्पीड इतनी है कि 1 सेकंड में 228 जीबी तक डाउनलोड हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक स्टिक जिसका नाम उन्होंने 'थर्ड-आई' रखा है। यह दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए काफी उपयोगी है। रास्ते में कोई अवरोध आने के पूर्व ही यह स्टिक अलर्ट कर देगा। इसमें लगे सेंसर के द्वारा सामने बाधा आने पर यह वाइब्रेट होने लगेगा इसके साथ ही इसमें लगा अलार्म भी अपने आप ही बजने लगेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





