CG-DPR

जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में चल रही है छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता

jantaserishta.com
5 Nov 2022 8:37 AM IST
जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में चल रही है छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता
x
रायपुर: जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में इन दिनों युवाओं की दिलचस्पी का मुख्य केन्द्र क्विज प्रतियोगिता बनी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार के नवाचारी और कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित इस क्विज प्रतियोगिता में युवा उत्साह से शामिल हो रहे हैं।
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में चल रही छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता संवाद आपका और हमारा कार्यक्रम युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में आए भाटागांव निवासी श्री पुष्पराज सिंह अपने साथियों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि यहां पर चल रही प्रतियोगिता प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी उपयोगी है। क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में बोलने का डर और झिझक रहती वह दूर हो रही है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा सवालों के सही जवाब दिए जाने पर उन्हें पुरुस्कार भी वितरित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 6 नवम्बर तक चलने वाली इस विकास पर आधारित प्रदर्शनी में लोककल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को एलईडी के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं और सराहना कर रहे हैं। स्टॉल में आने वाले लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विगत चार साल के विकास कार्यों पर आधारित उपयोगी प्रकाशन सामग्री और ब्रोशर का भी वितरण किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story