CG-DPR

छत्तीसगढ़ की बेटी निगिता यादव दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपनी प्रतिभा

jantaserishta.com
4 March 2023 7:58 AM IST
छत्तीसगढ़ की बेटी निगिता यादव दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपनी प्रतिभा
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले की किक बॉक्सर सुश्री निगिता यादव को दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुश्री निगिता को उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। निगिता यादव ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वेच्छानुदान के तहत दी गई 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक शुक्रवार को कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने निगिता यादव को प्रदान किया। गौरतलब है कि सूरजपुर निवासी 19 वर्षीय निगिता यादव, पिता श्री लक्ष्मण यादव ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता (वर्ग-48 किग्रा) वर्ष 2022 में रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद उनका चयन दुबई में आयोेजित होने वाली किक बॉक्सिंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके पूर्व भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
निगिता यादव ने बताया कि उनके पिताजी चना, फली का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रही हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के कारण वह देश के बाहर दुबई जाकर खेलने में समर्थ नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए आर्थिक सहयोग से वह प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story