CG-DPR

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक

jantaserishta.com
4 Jan 2023 9:09 AM IST
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक
x

फाइल फोटो

रायपुर: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का राज्य स्तरीय आयोजन अब 08 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ-साथ इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया आलंपिक का उद्घाटन समारोह 08 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सभी 14 खेल विधाओं की प्रतियोगिता सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम बुढ़ापारा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित किए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह और समापन समारोह में प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाऐंगे। समापन समारोह में आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। समापन समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा-रायपुर में 10 जनवरी की शाम में किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 07 जनवरी से 09 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी जिसे बदल कर 8 से 10 जनवरी कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story