CG-DPR

छत्तीसगढिया ओलंपिक की धूम

jantaserishta.com
9 Oct 2022 8:47 AM IST
छत्तीसगढिया ओलंपिक की धूम
x
अम्बिकापुर: इन दिनों जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम है। लोग उत्साह से पारंपरिक खेलों में भाग ले रहे है। ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोग पारंपरिक खेल कबड्डी खो-खो फुगड़ी, पिट्ठुल, रस्साकशी, बांटी, लंबी-कूद, ऊंची कूद, लंगड़ी दौड़ आदि में भाग ले रहे हैं।
ग्राम पंचायत गोरता में शुक्रवार को राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर छतीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। विजयी खिलाड़ियों को खेल के अनुसार ट्राफी एवं मेडल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला राजवाड़े, ग्राम पंचायत गोरता के सरपंच श्रीमती सहोदरी उईके, उप-सरपंच श्री मुकेश सिंह, श्री रणविजय सिंहदेव, सचिव श्री दीनूदास सहित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य व ग्रामवासी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story