CG-DPR

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ सरिता उईके ने शिल्प नगरी में शिल्पकलाओं का किया अवलोकन

jantaserishta.com
14 Feb 2023 8:36 AM IST
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ सरिता उईके ने शिल्प नगरी में शिल्पकलाओं का किया अवलोकन
x

DEMO PIC 

कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ सरिता उईके ने रविवार को शिल्प नगरी कोण्डागांव में विभिन्न शिल्पकलाओं का तन्मयता के साथ अवलोकन कर इन आकर्षक एव सुंदर कलाकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने इस दौरान बेलमेटल, तुमा शिल्प, बांस शिल्प, काष्ठ शिल्प, लौह शिल्प इत्यादि को गहनता से देखा तथा इन बेजोड़ कलाकृतियों के साथ ही शिल्पकारों के अदभुत हुनर को सराहा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा और शबरी एम्पोरियम के प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कोचे ने बस्तर की समृद्ध शिल्पकलाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। वहीं शिल्पकारों के आय संवृद्धि की दिशा में झिटकू-मिटकी शिल्पकार उत्पादक कम्पनी के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story