- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बदलता दंतेवाड़ाः आवास...
CG-DPR
बदलता दंतेवाड़ाः आवास बन जाने से सोनी पोडियाम को अब तूफान और जीव जन्तुओं का खतरा नहीं
jantaserishta.com
14 Jan 2023 9:23 AM IST

x
दंतेवाड़ा: प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए खुशियां लेकर आई। कभी इन परिवारों के लिए पक्का घर महज सपनों में हुआ करता था, आज हकीकत सा होने लगा है। दंतेवाड़ा में योजनांतर्गत 6800 पक्के आवास बनाने आवास स्वीकृत था। अब तक 5000 हितग्राहियों के पक्के आवास बन गए है।
दंतेवाड़ा विकासखंड के बालूद ग्राम पंचायत की रहने वाली महिला श्रीमती सोनी पोडि़याम गरीब व विधवा महिला है। पास कच्चा मकान के अलावा कुछ भी नहीं था। मजदूरी कर गुजर-बसर करती थी। परिवार अत्यंत गरीब होने के कारण अपनी बुनियादी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाती थी। अकेली कमाने वाली होने के कारण बच्चे की पढ़ाई का खर्च के साथ मुश्किल जीवन गुजारा हो पाता था। घर कच्चा ऐसे में शौचालय बनाना में सपनों से बेहद दूर था। पति की मौत के बाद मजदूरी कर अपना व अपनी बेटा का पालन पोषण करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे पक्का मकान बनाना का सपना भी नहीं दे पा रही थी। झोपड़ीनुमा मकान में जीवन गुजारना मजबूरी बन गई थी। इस मकान में कभी बारिश तो कभी तूफान, जीव जन्तुओं का खतरा बना रहता था, लेकिन पीएम आवास योजना ने सोनी के सपनों को पूरा कर दिया। सोनी ने पीएम आवास योजना की जानकारी मिलते ही फार्म भरा, पात्र हितग्राही भी चुनीं गई। तब उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत 2018-19 में चार किस्त में कुल 1 लाख 30 हजार रूपये की राशि मिली। पक्का मकान बन जाने से वह बेहद खुश है। अब उसका खुद का पक्का आवास है। ऐसे में अब वह अपनी बेटे के साथ निश्चिंत होकर पक्की छत के नीचे जीवन गुजारा कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





