CG-DPR

बदलता दंतेवाड़ाः नई तस्वीर: पौनी पसारी योजना ने दिया पारंपरिक व्यवसाय को जीवन

jantaserishta.com
14 Oct 2022 9:51 AM IST
बदलता दंतेवाड़ाः नई तस्वीर: पौनी पसारी योजना ने दिया पारंपरिक व्यवसाय को जीवन
x
दंतेवाड़ा: राज्य शासन द्वारा स्थानीय कलाओं को बाजार उपलब्ध कराने के माध्यम से पौनी पसारी योजना का प्रारम्भ किया गया है। इस योजना अन्तर्गत स्थानीय परंपरागत व्यवसायों के लिए
बाजार उपलब्ध कराया गया है जिले में पौनी पसारी योजना अंतर्गत कुल 06 पौनी पसारी शेड का निर्माण किया गया है। जिसमें स्थानीय परंपरागत व्यवसायों जैसे लोहे से संबंधित कार्य, मिट्टी के बर्तन, जूते चप्पल तैयार करना, लकड़ी से संबंधित कार्य, पशुओं के लिए चारा, सब्जी भाजी, कपड़ों की बुनाई सिलाई, मूर्तियां बनाना, फूलों का व्यापार, चटाई तैयार करना, पूजा सामग्री, आभूषण एवं सौंदर्य सामग्री इत्यादी के सामानों की बिक्री की जाती है। सर्व सुविधा युक्त शेड की उपलब्धता से ऐसे स्थानीय छोटे व्यापारियों को राहत मिली है। वे अपने सामानों को आसानी से बेच पाते है। पौनी पसारी योजना से एक ओर पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध हो रहा है।
पुराने समय में लोग परंपरागत रूप से पीढ़ी दर पीढ़ी जैसे कृषि औजार इत्यादि समान बनाकर जीवन यापन करते आएं है। लेकिन आधुनिक समय में मशीनी सामानों का विकल्प कई अन्य धातुओं ने ले लिया है। मशीनी दुनिया में कहीं न कहीं परंपरागत उद्योगों के सहारे जीवन यापन करने वालों के लिए अन्य काम तलाशना एक विवशता बन गई थी। वर्तमान परिवेश में मशीनीकरण के प्रयोग से परंपरागत व्यवसाय सिमटता जा रहा है, लेकिन पौनी पसारी योजना ने परंपरागत व्यवसाय को नई दिशा देकर इन छोटे उद्योगों के लिए रास्ता आसान कर दिया। बदलती हुई परिस्थितियों में आधुनिकता की दौर में विलुप्त हो रही परंपरागत चीजों को बढ़ावा देने के लिए एवं नियमित रूप से रोजगार देने के उद्देश्य से पौनी पसारी योजना, व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराते हुए जीविकोपार्जन हेतु आर्थिक रूप से लोगो को मजबूत कर रही है। पौनी पसारी योजना से 120 परिवार लाभान्वित हो रहे है। इससे जहां एक ओर बेरोजगारी की समस्या का निदान हो रहा है और गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story