CG-DPR

योग आयोग के अध्यक्ष ने बरौदा में किया सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

jantaserishta.com
22 Nov 2022 8:57 AM IST
योग आयोग के अध्यक्ष ने बरौदा में किया सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा के पास ग्राम पंचायत बरौदा में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान के प्रति जनजागरूकता के लिए किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. की छात्राओं के उत्साहवर्धन करने के लिए जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव श्री एम.एल. पाण्डेय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या तिवारी, ग्राम पंचायत बरौदा की सरपंच श्रीमती दामिनी जागीरा सहित बरौदा हाई स्कूल का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं ग्राम पंचायत बरौदा के समस्त पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व-सहायता समूह, मितानिन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Tagsbaroda
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story