- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- छ.ग. भवन एवं अन्य...
CG-DPR
छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष 23 सितम्बर को गरियाबंद में
jantaserishta.com
22 Sept 2022 11:13 AM IST

x
गरियाबंद: छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल 23 सितम्बर 2022 को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अग्रवाल 23 सितम्बर 2022 को प्रातः 9 बजे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे गरियाबंद विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे 11 बजे विश्राम गृह से ऑडिटोरियम वन विभाग गरियाबंद के लिए प्रस्थान कर 11.30 बजे वहां पहुंचेंगे और श्रमिक सम्मेलन/पंजीयन शिविर का उद्घाटन व चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 12.15 बजे नगर पालिका परिषद गरियाबंद पहुंचे और अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा करेंगे। वे अपरान्ह 1.30 बजे श्रम पदाधिकारी कार्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री अग्रवाल अपरान्ह 2 बजे कार द्वारा गरियाबंद से अमलीपदर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 4 बजे अमलीपदर पहुंचेंगे और पंजीयन शिविर का उद्घाटन एवं श्रमिकों के साथ बैठक में शामिल होंगे। श्री अग्रवाल शाम 5 बजे अमलीपदर से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





