CG-DPR

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में शुरू हुआ सिजेरियन प्रसव

jantaserishta.com
18 Jan 2023 8:37 AM IST
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में शुरू हुआ सिजेरियन प्रसव
x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में सिजेरियन प्रसव का कार्य प्रारंभ हुआ ही था कि नव जिला गठन के साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण जशपुर जिला हो गया। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में एक बार फिर सिजेरियन प्रसव कराने का कार्य होने लगा। आज सिजेरियन प्रसव डॉ.आर.एल सिदार (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ.राकेश साहू (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ भागेश पटेल (निश्चेतना विशेषज्ञ), डॉ रामजी शर्मा (चिकित्सा अधिकारी) की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उक्त सुविधा होने से क्षेत्रवासियों को जटिल प्रसव के लिए रायगढ़, उड़ीसा जाना नहीं पड़ेगा जिससे समय एवं धन की बचत होगी, साथ ही जान-माल की हानि होने की संभावना नहीं रहेगी। सिजेरियन प्रसव हेतु 16 जनवरी 2023 को जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नंदलाल इजारदार के द्वारा ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण व सामग्रियों को व्यस्थित कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने क्षेत्रवासियों को समस्त प्रकार के प्रसव शासकीय अस्पताल में कराने हेतु अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story