- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- चारामा अस्पताल में फिर...
CG-DPR
चारामा अस्पताल में फिर से सिजेरियन प्रसव सुविधाएं हुई बहाल
jantaserishta.com
26 Feb 2023 8:33 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: अब चारामा क्षेत्रवासियों को सिजेरियन प्रसव के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 25 फरवरी प्रातः 11 बजे कुशल चिकित्सकों की टीम द्वारा चारामा विकासखंड के ग्राम मचांदुर निवासी दामिन ठाकुर का सिजेरियन प्रसव किया और स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ।
गौरतलब है कि 3 वर्ष पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अपने सेवा से त्यागपत्र देने तथा निश्चेतना अधिकारी के कोविड-19 से मृत्यु होने के कारण चारामा अस्पताल में सिजेरियन प्रसव बंद हो गया था। ऐसे में क्षेत्र के अधिकांश गर्भवती माता जटिल प्रसव की स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर थे। जिससे उन्हें काफी खर्चीली एवं शारीरिक, मानसिक परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा था।
चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर स्वाति देवांगन के पीजी पढ़ाई से लौटने के बाद फिर से अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की उम्मीद जगी। नव पदस्थ सीएमएचओ डॉ अविनाश खरे ने व्यक्तिगत अभिरुचि लेते हुए कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में सिजेरियन प्रसव से संबंधित सभी सुविधाओं एवं संसाधनों का जायजा लिया और सारी तैयारियों को फिर से दुरुस्त किया। और इस प्रकार आज चिकित्सकों की टीम ने दामिन ठाकुर का सफल सिजेरियन ऑपरेशन संपन्न किया। टीम में डाॅ स्वाति देवांगन, डाॅ के के सोम,डाॅ रंजना गुप्ता, संध्या नायर स्टफ नर्स, संतोषी जैन स्टाफ नर्स, ज्योति भोयर , हेमन्त जैन ओटी तकनीशियन, वेद सलाम ओटी असिस्टेंट, शामिल थे।
सिजेरियन प्रसव में शामिल पूरी टीम को बधाई देते हुए डॉ अविनाश खरे सीएमएचओ कांकेर ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में सोनोग्राफी सेवा का भी शुभारंभ होना प्रस्तावित है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





