- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सर्वाइकल कैंसर की जांच...
CG-DPR
सर्वाइकल कैंसर की जांच सुविधा जिला हॉस्पिटल में उपलब्ध, प्रत्येक शुक्रवार को होगी विशेष जाँच
jantaserishta.com
7 Oct 2022 11:49 AM IST

x
बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार को सर्वाइकल अर्थात गर्भाशय के मुंह के कैंसर की जांच सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इस संबंध में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि अस्पताल में अब हर शुक्रवार को महिला चिकित्सकों द्वारा उक्त कैंसर की जाँच की जा रही है। गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर आजकल महिलाओं में बहुत देखा जा रहा है। कई मामलों में शर्म या झिझक के कारण महिलाएं समस्या शुरू होने पर भी जाँच में देर करती हैं जिससे रोग बढ़ने की आशंका होती है। सफेद पानी का जाना ,अनियमित माहवारी ,पेट के निचले हिस्से में दर्द बना रहना, गुप्तांगों में खाज-खुजली ,बदबूदार पानी, माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव ये कुछ ऐसे लक्षण हैं जो सर्वाइकल कैंसर के कारण हो सकता है। रोग के शुरुआती दौर में यदि पहचान कर ली जाए तो उपचार में आसानी होती है। अगर किसी महिला को इस प्रकार की शिकायत है तो उसे तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। अस्पताल में जांच हेतु डॉ शुभी विश्नोई ,डॉ अनिता वर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ कुमुदिनी वर्मा और मोनिका यादव विशेष सहयोग प्रदान करेंगें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





