- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बेरोजगार युवाओं के लिए...
CG-DPR
बेरोजगार युवाओं के लिए कोण्डागांव एवं केशकाल में 30 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को कैरियर मार्गदर्शन
jantaserishta.com
30 Nov 2022 9:44 AM IST

x
कोण्डागांव: जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार संबन्धी कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में 30 नवम्बर तथा 1 दिसम्बर को क्रमशः कोण्डागांव एवं केशकाल में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत 30 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक शासकीय गुण्डाधूर कॉलेज कोण्डागांव तथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला कोण्डागांव में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम होगा। वहीं 1 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक शासकीय महेश बघेल कॉलेज केशकाल तथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला केशकाल में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री पवन नेताम ने उक्त कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को उपस्थित होकर लाभान्वित होने का आग्रह किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





