- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से कैप्टन...
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि कैप्टन ढिल्लन का चयन शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यू.सी.आर.सी. लीडर एशिया, वर्ष 2022 के लिए बेस्ट इमर्जिंग लीडर के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि के लिए डब्ल्यू.सी.आर.सी. फेस्ट 2022 लंदन में ढिल्लन ब्रिटिश संसद में सभा को संबोधित करेंगे।
इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल सुश्री उइके ने कैप्टन ढिल्लन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने श्री ढिल्लन से राज्य की कला-संस्कृति को भी लंदन यात्रा के दौरान वहां प्रसारित करने को कहा। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके से श्री ढिल्लन ने शिक्षा और उसके विकास के संबंध में चर्चा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





