- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- तीन दिनों तक जिले के...
CG-DPR
तीन दिनों तक जिले के समस्त पाँच तहसीलों में लगेंगे शिविर
jantaserishta.com
27 Feb 2023 9:05 AM IST

x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशानुसार राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए जिले में 2 से 4 मार्च 2023 तक सभी तहसील कार्यालयों में वृहद राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ तहसील में 2 मार्च को, बरमकेला एवं भटगाँव तहसील में 3 मार्च को एवं सरिया तहसील में 4 मार्च को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्व शिविर सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। शिविर के संबंध में कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक ली एवं राजस्व मामलों के त्वरित निपटान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
राजस्व शिविर में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित पटवारी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे। शिविर में राजस्व प्रकरणों के नामांतरण, बंटवारा, आर.बी.सी.6-4, द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका, रिकार्ड दुरुस्ती, सीमांकन, खाता विभाजन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, डायवर्सन कर वसूली, भू-अर्जन, डिजिटल हस्ताक्षर एवं राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





