- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- होनहेड़ जलप्रपात में 17...
CG-DPR
होनहेड़ जलप्रपात में 17 सितम्बर को कैंपिंग एवं साहसिक खेलों का आयोजन
jantaserishta.com
16 Sept 2022 9:13 AM IST

x
कोण्डागांव: कोण्डागांव को प्रकृति द्वारा अपार प्राकृतिक संसाधनों का वरदान दिया गया है जो अब तक लोगों की पहुंच से दूर होने एवं इसके संबंध में जानकारी के अभाव के कारण अब तक अज्ञात रहा था। जिसे नई पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ईको पर्यटन सर्किट का निर्माण करने के साथ पर्यटन केन्द्रों को विकसित कर स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र की जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। इन्हीं में से एक स्थानीय आदिवासी पर्यटन समिति होनहेड़ पर्यटन समिति के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जलप्रपात के निकट साहसिक खेलों एवं पर्यटन की संभावनाओं को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए 17 सितम्बर 2022 को होनहेड़ जलप्रपात में कैंपिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पर्यटकों के लिए जंगल कैंपिंग, ट्रेकिंग, बोनफायर, स्थानीय व्यंजनों के भोजन, देवगुड़ी भ्रमण, स्थानीय जनजातीय कथाओं का वर्णन आदि गतिविधियों को शामिल किया गया है। जिसमें स्थानीय युवाओं द्वारा इस कैंपिंग में आये लोगों को जंगल यात्रा के साथ स्थानीय जड़ीबूटियों एवं वनस्पतियों की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। इस कैंपिंग में भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति मोबाईल नम्बर 9131640061 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करा कर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





