CG-DPR

कैम्पा: मिट्टी बांध के निर्माण से वनांचल के ग्राम भोथी का खुला भाग्य

jantaserishta.com
27 Sept 2022 8:26 AM IST
कैम्पा: मिट्टी बांध के निर्माण से वनांचल के ग्राम भोथी का खुला भाग्य
x
रायपुर: राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ''नरवा विकास'' कार्यक्रम के तहत कवर्धा के दूरस्थ वनांचल स्थित ग्राम भोथी में अर्दन डेम (मिट्टी बांध) का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण से 10 गांवों भोथी, चिल्फी, साल्हेवारा, लूप, बोड़ला, बेन्दा, शीतलपानी, सिवनी, दुलदुला तथा लोहारटोला के लगभग 120 परिवारों को अब कृषि भूमि में सिंचाई की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके पहले वनांचल स्थित इन गांवों को सिंचाई सहित निस्तारी आदि के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा विधायक कवर्धा श्री मोहम्मद अकबर की पहल पर इसका निर्माण कैम्पा मद अंतर्गत स्वीकृत राशि से पानी की समस्या से जूझ रहे वनांचल स्थित ग्राम भोथी में किया गया है। इसके निर्माण के लिए कैम्पा मद में भू-जल संरक्षण कार्य के तहत 39 लाख 89 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई थी। ग्राम भोथी में उक्त मिट्टी बांध के निर्माण के दौरान आस-पास के ग्रामीणों सहित बैगा परिवारों के सदस्यों को लगभग 12 हजार 600 मानव दिवस रोजगार भी उपलब्ध हुआ। इस संबंध में वहां के सरपंच श्री एकराम यादव और ग्रामीणों ने खुशी-खुशी बताया कि भोथी में अर्दन डैम के निर्माण से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके निर्माण से भू-जल स्तर में वृद्धि हुई और आस-पास के ग्रामीणों और कृषकों को सिंचाई सुविधा सहित निस्तारी आदि सुविधा का भरपूर लाभ मिलने लगा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story