- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जीपीएफ में अनपोस्टेड...
CG-DPR
जीपीएफ में अनपोस्टेड डेबिट क्रेडिट एवं ॠणात्मक शेष निराकरण हेतु शिविर का आयोजन
jantaserishta.com
3 Feb 2023 9:37 AM IST

x
जांजगीर: जिला जांजगीर-चाम्पा एवं सक्ती के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खाता में ऋणात्मक शेष, अनपोस्टेड डेबिट क्रेडिट, फूलवान्ट, पार्टवान्ट व्हाउचर के निराकरण हेतु महालेखाकार रायपुर द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर जांजगीर कोषालय में 8 एवं 9 फरवरी तथा सक्ती में 10 फ़रवरी को आयोजित किया जा रहा है। लंबित प्रकरणों की सूची साफ्ट कापी में कोषालय अधिकारी जांजगीर द्वारा डीडीओ ग्रुप एवं अन्य कर्मचारियों के ग्रुपों में प्रेषित किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी आर महादेवा द्वारा सभी से आग्रह किया गया है कि संबंधित संस्था प्रमुख अपने-अपने कार्यालय से संबंधित कर्मचारियों की जानकारी समुचित दस्तावेज़ों सहित शिविर मे अनिवार्यतः उपस्थित सुनिश्चित करेंगे ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





