CG-DPR

प्रेमनगर एवं प्रतापपुर में लगा शिविर

jantaserishta.com
1 Sept 2022 9:30 AM IST
प्रेमनगर एवं प्रतापपुर में लगा शिविर
x
सूरजपुर: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मेडिकल मोबाइल यूनिट बस द्वारा निशुल्क चिकित्सा उपचार किया जा रहा है। आज प्रेमनगर एवं प्रतापपुर क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट की बस पहुंच कर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। नगर पंचायत प्रेम नगर क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 10 सिटी कोतवाली के पास कुल 81 मरीजों का इलाज कराया गया एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
इसी तरह मुख्यमंत्री स्लम स्वस्थ योजना अंतर्गत नगर पंचायत प्रतापपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में शिविर लगाया गया जिसमें 66 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया एवं दवाई का वितरण किया गया। जिला शहरी अधिकरण सूरजपुर के सिटी मिशन मैनेजर आभा एक्का ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को प्रेम नगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 12 में 8,00 से 3,00 तक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप, लैब टेस्ट एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसी तरह प्रतापपुर क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक एक में कैंप लगेगा जहां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाई का वितरण किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story