- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जीपीएफ आहरण एवं जमा...

x
अम्बिकापुर: जिला कोषालय अधिकारी अनिल सिन्हा ने बताया है कि महालेखाकार रायपुर द्वारा जीपीएफ अभिदाताओं के लिए शिविर का आयोजन 11 नवम्बर 2022 को किया जाएगा। शिविर में अभिदाताओं द्वारा आहरित एवं जमा सामान्य भविष्य निधि राशि की पुष्टि व सत्यापन आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के समन्वय से किया जाएगा। शिविर आयोजन से पूर्व 10 नवम्बर तक सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने विभाग के अंतर्गत प्राप्त अनपोष्ट डेबिट एवं क्रेडिट की जानकारी ई-कोष ऑनलाइन से प्राप्त कर अनपोष्ट डेबिट एवं क्रेडिट की सूची के अनुसार अपने कार्यालय में उस माह की कैश बुक, बिल रजिस्टर, मूल व्हाउचर से जीपीएफ खाता नंबर, अभिदाता का नाम एवं राशि का सत्यापन कर समस्त अभिलेखों की छायाप्रति जिला कोषालय के लेखा शाखा में जमा करना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





