CG-DPR

गाय के सिजेरियन ऑपरेशन से बछड़े को मिला नवजीवन

jantaserishta.com
30 Oct 2022 11:02 AM IST
गाय के सिजेरियन ऑपरेशन से बछड़े को मिला नवजीवन
x

DEMO PIC 

अम्बिकापुर: गाय का सीजेरियन ऑपरेशन कर गर्भ में पल रहे बछड़े को जीवित बाहर निकाल कर चिकित्सक ने बछड़े को नया जीवन दिया। बतौली निवासी एक पशुपालक की गर्भित गाय जिसका गर्भकाल पूर्ण हो चुका था वह करीब 15 दिन से कमजोर होकर लेट गई थी। पशुपालक के द्वारा इसकी जानकारी शुक्रवार को स्थानीय पशु चिकित्सक तथा उप संचालक को दी गई। उप संचालक के निर्देश पर पशु चिकित्सक दरिमा डॉ. सफदर अली खान मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पाया कि सिजेरियन आपरेशन से गाय के गर्भ मे पल रहे नवजात बछड़े को जीवित बचाया जा सकता है। उच्च अधिकारियों के सलाह से डॉक्टर खान के द्वारा गाय का आपरेशन कर सफलतापूर्वक नवजात बछड़े को निकाला गया जिसके द्वारा गर्भ का तरल पदार्थ पी लिया गया था। डॉ खान ने बताया कि गाय की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गाय का उपचार विभाग के द्वारा जारीहै। इस आपरेशन मे डॉक्टर सफदर खान के साथ डॉक्टर अनिल चौहान का विशेष सहयोग रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story