- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- भारत सरकार के केबिनेट...
CG-DPR
भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने की मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा
jantaserishta.com
28 Oct 2022 8:13 AM IST

x
रायपुर: भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने नई दिल्ली में 5 से 7 जनवरी 2023 में होने वाले भारत के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, योजना विभाग के सचिव श्री गौरव द्विवेदी, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





