CG-DPR

बुजारूराम सोलर पंप से कर रहे हैं लाभकारी फसलों की खेती

jantaserishta.com
3 March 2023 8:49 AM IST
बुजारूराम सोलर पंप से कर रहे हैं लाभकारी फसलों की खेती
x
उत्तर बस्तर कांकेर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सौर सुजला योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का लाभ उठाते हुए कांकेर जिले के सैकड़ों किसान अपने खेतों में सौर ऊर्जा से सोलर पंप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। सौर ऊर्जा से पंप चलने से किसानों को विद्युत लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिल रही है, साथ ही बिजली बिल से भी छुटकारा मिला है। जिले में ऐसे गांव तथा खेतों में सोलर पंप लगाने प्राथमिकता दी जा रही है जहां बिजली पोल पहुंचना संभव नहीं है।
अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम तुमसनार निवासी बुजारूराम अपने खेत में सौर सुजला योजना के तहत् सोलर पंप स्थापित होने से ड्रीप के माध्यम से सिंचाई कर मक्का, भिण्डी, टमाटर जैसी साग-सब्जियों के साथ-साथ दलहन, तिलहन फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुई है। उन्होंने कहा कि सौर सुजला योजना मेरे लिए वरदान साबित हो रहा है। मैं अपने क्षेत्र में उन्नत कृषक के रूप पहचान बना रहा हॅू। क्षेत्र के किसानों की दशा और दिशा बदलने में सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story