- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- ओम साईं रक्तदाता समिति...
ओम साईं रक्तदाता समिति द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

सूरजपुर: ओम सांई रक्त-दाता समिति जरही सूरजपुर के द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर भारत के वीर शहीदों की स्मृति में स्व. गोपाल सूर्यवंशी की जयंती पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सभा कक्ष में रक्त दान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर हेतु मुख्य अतिथि रेडक्रास सोसायटी जिला सूरजपुर के चेयरमैन श्री आर. के. ओझा ने अपने उदबोधन में आजादी की 75 वें अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए बताया कि रक्त दान महादान है। हम सभी को समय-समय पर रक्त दान करके किसी जरूरतमंद को जीवनदान देना चाहिए साथ ही उन्होंने समिति के सभी सदस्यों का पुनित कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





