CG-DPR

जिला अस्पताल बलौदाबाजार में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर

jantaserishta.com
16 Sept 2022 11:03 AM IST
जिला अस्पताल बलौदाबाजार में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर
x
बलौदाबाजार: जिला अस्पताल में 17 सितंबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बंध में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि, उक्त दिवस पर सुबह 10.30 बजे रक्तदान करने वालों का पंजीयन शुरू किया जाएगा ततपश्चात रक्तदान होगा। उक्त मेगा कैम्प को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सहयोग किया जा रहा है। इस मेगा कैम्प का विषय थीम रक्तदान समाजिक एकजुटता का प्रतीक है,प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचायें। उक्त मेगा कैम्प के बाद स्वैच्छिक रक्तदान अभियान 1 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस तक जारी रहेगा। कलेक्टर रजत बंसल और अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक रक्तदान हेतु नागरिकों से अपील की है।चक्रधारी/61/
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story