- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुंगेली से बड़ी खबर

x
मुंगेली: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने आदेश जारी कर गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव श्री अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने एवं गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने तथा कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं देने एवं ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव श्री बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान निर्माण कार्य में दायित्व का निर्वहन नहीं करने, टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशीप योजना में रूचि नहीं लेने के कारण दोनों सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और श्री बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





