- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल कोे भारत...
CG-DPR
राज्यपाल कोे भारत स्काउट्स एवं गाईड ने स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया
jantaserishta.com
21 March 2023 7:59 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कोे राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्रॉमिस के वाचन द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा हो यो कोई अन्य आपदा, इसके सदस्य राष्ट्र हित एवं समाज हित में हमेशा सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने ओडिशा शासन में अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होेंने स्वयं स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों को अनथक कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने संगठन को भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री विनोद चंद्राकर राज्य अध्यक्ष, सचिव श्री कैलाश सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Tagsराज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदनविश्वभूषण हरिचंदनGovernor Vishwabhushan HarichandanVishwabhushan Harichandan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





