- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अधिक से अधिक मछुआ...
CG-DPR
अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें- एमआर निषाद
jantaserishta.com
11 Sept 2022 5:16 PM IST

x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्य्क्ष एमआर निषाद की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 5 मछुआ समितियों को जाल व 2 नग आईस बॉक्स दिया गया।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने मछुआ समितियों की समस्या से अवगत होते हुए जिले में अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओें से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मछुआ समितियों को मछलीपालन हेतु शासन से मिलने वाली अनुदान दिलवाएं।
उप संचालक मछलीपालन श्री एके महिष्वर ने जिले में संचालित योजनाओं तथा भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। बतौली विकासखण्ड के ग्राम घोघरा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उनके जलाशय की मछलियां एक वर्ष में एक किलो तथा दो वर्ष में 2 से 3 किलो तक वृद्धि करती हैं।
बैठक में विभिन्न मछुआ समितियो के सदस्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मछलीपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
TagsMR Nishad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





