CG-DPR

हितग्राहियों को समय अवधि में मत्स्य बीज वितरण करने के निर्देश दिए गए

jantaserishta.com
14 Aug 2022 10:51 AM IST
हितग्राहियों को समय अवधि में मत्स्य बीज वितरण करने के निर्देश दिए गए
x

सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्री एमएस सोनवानी के द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष 2022-23 में विभाग से 3 करोड़ मत्स्य बीज स्पान उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसकी आज दिनांक तक शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है तथा 16 अगस्त से जिले के मत्स्य पालक कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज फ्राई, फिंगरलिंग प्रदान करना प्रारंभ कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने हितग्राहियों को समय अवधि में मत्स्य बीज वितरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रक्षेत्र प्रभारी श्री रामस्वरूप पीपर सहायक मत्स्य अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story