- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- हितग्राहियों ने...
CG-DPR
हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
jantaserishta.com
8 March 2023 8:45 AM IST

x
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के दोकड़ा एवं फरसाबहार के अंकिरा में नवीन विद्युत वितरण केंद्र प्रारंभ होने से ग्रामीणों को बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण में राहत मिल रही है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नवीन विद्युत वितरण केंद्रों में आए उपभोक्ताओं से उक्त केंद्र के शुरू होने से मिल रहे सुविधाओं के बारे में चर्चा की।
विद्युत वितरण केंद्र दोकड़ा में उपस्थित उपभोक्ता श्रीमती चमशीला सिंह, रोशन कुजूर, करलीना कुजूर, माधुरी केरकेट्टा एवं अंकिरा केंद्र के श्री पीताम्बर साव सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में नवीन विद्युत वितरण केंद्र की स्थापना हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान, अधिक बिजली बिल की शिकायत, क्षेत्र में उच्च या निम्न वोल्टेज की समस्या सहित अन्य समस्याओं के निराकरण में बड़ी राहत मिल रही है। पहले उन्हें बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान हेतु लगभग 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। जिसमें समय भी अधिक लगता था और खर्च भी अधिक होता था। साथ ही निराकरण होने में लंबा वक्त लगता था।
ग्राम पंचायत कटंगखार की निवास श्रीमती चमशीला सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उनका बिजली बिल सामान्य से अधिक आया था जिसके सुधार हेतु उन्होंने आवेदन किया था। विभाग द्वारा उनकी आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उन्हें राहत पहुँचाया गया। सुधार के बाद उनका बिल 2930 रुपए आया है। जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इसी प्रकार अंकिरा केन्द्र में आए श्री पीताम्बर ने बताया कि पहले उन्हें बिजली की शिकायतो के लिए कोतबा जाना पड़ता था, परंतु अब अंकिरा में ही केंद्र खुल जाने से क्षेत्र वासियों की समस्या का तत्परता से समाधान हो रहा है। सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं ने ग्रामीणों के समस्याओं को ध्यान में रख कर क्षेत्र में नए विद्युत वितरण केंद्र प्रारंभ कराने हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





