- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बेमेतरा: विशेष सर्वे...
CG-DPR
बेमेतरा: विशेष सर्वे कराकर हितग्राहियों का किया गया पेंशन स्वीकृत
jantaserishta.com
18 Dec 2022 9:07 AM IST

x
बेमेतरा: कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में विगत 15 दिनों में विशेष सर्वे कराकर जनपद पंचायत बेमेतरा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2000 से अधिक हितग्राहियों का पेंशन स्वीकृत किया गया है। आज शनिवार 17 दिसंबर को 4 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन ग्राम गांगपुर ब में भी किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश की प्रतिलिपि प्रदान किया गया। गांगपुर (ब) के ब्लॉक स्तरीय आयोजन में गांव के 38 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





