CG-DPR

बेमेतरा: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज

jantaserishta.com
13 Aug 2022 10:06 AM IST
बेमेतरा: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज
x

बेमेतरा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा जयदीप विजय निमोणकर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुसार शनिवार 13 अगस्त 2022 को संपूर्ण भारत देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला न्यायालय बेमेतरा में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दं.प्र.सं. तथा मेट्रोमोनियम डिस्पुट के अलावा जलकर, संपत्तिकर, राजस्व संबंधी, प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, कब्जे के आधार पर बंटवारा, दंड प्रकिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हाकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जाना है। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय के लिये 07 एवं तालुका विधिक सेवा समिति हेतु 01 खंडपीठ तथा राजस्व मामलों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय हेतु 22 खंडपीठ का गठन किया गया है। श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत कराये जाने हेतु 13 अगस्त को न्यायालय परिसर बेमेतरा में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने की अपील की है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story