CG-DPR

सीएसपीडीसीएल के नवनिर्मित विद्युत वितरण केंद्र आनंदगांव का बेमेतरा विधायक ने किया शुभारंभ

jantaserishta.com
17 Dec 2022 8:56 AM IST
सीएसपीडीसीएल के नवनिर्मित विद्युत वितरण केंद्र आनंदगांव का बेमेतरा विधायक ने किया शुभारंभ
x
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के तहत विभागीय संचारण-संधारण संभाग साजा के ग्राम आनंदगांव में दिनांक 16 दिसंबर 2022 को नये वितरण केंद्र का शुुभारंभ किया गया। वितरण केंद्र का शुभारंभ विधायक बेमेतरा एवं सदस्य मुख्यमंत्री अधोसरंचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण श्री आशीष छाबड़ा ने फीता काटकर किया। श्री छाबड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्युत कंपनी एवं अन्य ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आनंदगांव में नया वितरण केंद्र बन जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, सभी विद्युतीय समस्याओं का निवारण अब आनंदगांव में ही हो जाएगा।
कार्यक्रम में वितरण कंेद्र के विशय में प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि आनंगांव में नया वितरण केंद्र का शुभारंभ हो जाने से अब इसके अंतर्गत 20 ग्रामों के लगभग 8087 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी समस्या के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आनंदगांव में वितरण केंद्र बन जाने से ग्राम कुसमी, सोरला, सुरहोली, खर्रा, कुम्ही, ढाबा, सिलघट, आनंदगांव, तेलगा, मुड़पार, लावातरा(अ), भरदा, नवागांव, खुड़मुड़ा, बारगांव, मटिया, कोसपातर, पिपरोलडीह, मुड़पारखुर्द एवं बेलौदीकला के उपभोक्ता लाभन्वित होंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला श्रीमती हीरा देवलाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला श्री नवाज मो. मुशी खान, सदस्य जनपद पंचायत बेरला श्री महेन्द्र वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत आनंदगांव श्री अर्शिना कोशले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता श्री सलील कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता श्री ए.पी.सोनी, विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिश्ठ अभियंता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story