- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बेमेतरा: परिवहन सुविधा...
बेमेतरा: परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए पात्र आवेदकों की सूची जारी

बेमेतरा: विषयार्न्तगत छ.ग. शासन परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के माध्यम से परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 जारी किया गया है, तद्नुसार लर्निग लायसेंस बनाये जाने हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र खोला जाना है उक्त मार्गदर्शिका की कंडिका-3 की उपकंडिका-1 के अंतर्गत परिवहन आयुक्त के आदेश 13 अप्रैल 2022 द्वारा जिला बेमेतरा हेतु अनुमोदित 12 परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाने हेतु प्राप्त आवेदनों की छटनी कर दिनांक 01.08.2022 को कार्यालय द्वारा पात्र/अपात्र की सूची जारी की गई थी एवं 05.08.2022 तक दावा आपत्ति मंगायी गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर प्राथमिक भौतिक निरीक्षण हेतु पात्र/अपात्र की सूची 05 अगस्त 2022 को जारी की गई थी। पात्र 17 आवेदकों के प्रस्तावित स्थल के प्राथमिक भौतिक निरीक्षण के पश्चात् परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना हेतु पात्र अभ्यर्थियो की सूची जारी की जा रही हैै। इस संबंध में पात्र की सूची कार्यालय की सूचना पटल पर चस्पा की गई है एवं जिले की शासकीय वेबसाईट www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों का चयन परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 के अनुसार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





