CG-DPR

बेमेतरा: कलेक्टर ने किया स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का मुआयना

jantaserishta.com
12 Aug 2022 4:08 PM IST
बेमेतरा: कलेक्टर ने किया स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का मुआयना
x

बेमेतरा: बेमेतरा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज बेमेतरा जिले के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में 15 अगस्त को आयोजित किये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की तैयारियों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने वाटरप्रुफ टेन्ट व्यवस्था, अतिथियों के बैठने हेतु बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित परेड व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह छवई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एएसपी श्री पंकज पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story