CG-DPR

बेमेतरा: बेरला गौठान के लिए 25 ट्रैक्टर-ट्राली पैरा का किया गया दान

jantaserishta.com
1 Dec 2022 9:16 AM IST
बेमेतरा: बेरला गौठान के लिए 25 ट्रैक्टर-ट्राली पैरा का किया गया दान
x
बेमेतरा: बेरला के गौठान के लिए आज किसानों ने 25 ट्रॉली पैरा का दान किया। बेरला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जनचौपाल में आज विधायक आशीष कुमार छाबड़ा एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बेरला अंचल के किसानों द्वारा 25 ट्रैक्टर-ट्रॉली पैरा का दान किया गया। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। कलेक्टर की अपील पर जिले के गौठानों में पशुओं के लिए समुचित मात्रा में चारे की प्रबंध करने के लिए पशुपालकों एवं किसानों के द्वारा पैरादान का कार्य निरंतर जारी है।
ज्ञात हो कि गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए किसानो से आग्रह है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने के बजाय अपने गांव की गौठान समिति को दान करें। जिलाधीश ने किसानो से गौठान में गौमाता के आहार के लिए पैरादान करने का आव्हान किये है, इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में धान कटाई और मिंजाई का काम अंतिम चरण में है। धान की कटाई के बाद पराली जलाने के बजाय पैरा को अपने नजदीक के गौठान में दान करने का आग्रह किए है। खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण एवं स्वास्थगत समस्याएं पैदा होती है। यह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का भी उल्लंघन है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story