CG-DPR

बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक

jantaserishta.com
24 Sept 2022 8:53 AM IST
बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक
x
रायपुर: बस्तर विकास क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा विकास कार्यों में आवश्यक सहयोग करने के लिए जगदलपुर में एनएमडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हेतु एनएमडीसी द्वारा कोपागुड़ा में 2 अरब 32 करोड़ 73 लाख की राशि से निर्माण की जाने वाली सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में एनएमडीसी के उच्च अधिकारी ने तीन माह में प्रारंभिक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाका है, जहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं की हमेशा आवश्यकता है। एनएमडीसी को सीएसआर मद से क्षेत्र के गरीब जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराना चाहिए।
बैठक में नगरनार स्टील प्लांट के विस्थापितों के पुनर्वास के संबंध में कहा गया कि विस्थापितों के हितों का संरक्षण किया जाए। प्रशासन पात्र लोगों की जांच कर सूची एनएमडीसी कार्यालय को भेजें और एनएमडीसी उनकी नियुक्ति विस्थापितों के निर्धारित नियमों के तहत देने की कार्यवाही करें। बैठक में एनएमडीसी द्वारा सीएसआर मद से स्वीकृत कार्यों और प्रदाय राशियों पर भी समीक्षा की गई। साथ ही जिलों में एनएमडीसी के सीएसआर मद से स्वीकृत कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर बकाया राशि जारी करवाने कहा गया। बैठक में स्लरीपाईप लाईन अन्तर्गत भूमि अधिग्रहण प्रकरणों के मुआवाजा वितरण और शिकायतों को निराकरण त्वरित करने हेतु जोर दिया गया।
सांसद श्री बैज ने एनएमडीसी के अधिकारियों को नगरनार प्रभावित गांवों के लिए अलग से राशि जारी करने और बस्तर दशहरा हेतु दी जाने वाली राशि में वृद्धि करने की मांग की। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने नगरनार के प्रभावित ग्राम पंचायतों में कावापाल और तिरिया को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित ग्राम पंचायतों को एग्रीमेंट के तहत विकास कार्य के लिए सालाना राशि को जारी करने कहा। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मण्ड़ावी ने कांकेर जिला को भी सीएसआर मद के तहत कार्यों की स्वीकृति के साथ ही बस्तर संभाग में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एनएमडीसी द्वारा आवश्यक सहयोग करने कहा। चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम ने बस्तर के खिलाड़ियों के लिए एनएमडीसी में नौकरी हेतु खेल कोटा से भर्ती के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा।
बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र से सीएसआर मद अन्तर्गत आबंटित राशि एवं स्वीकृत कार्यों, दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना एवं रावघाट इस्पात संयंत्र परियोजना, जगदलपुर, किरन्दुल रेल लाईन दोहरीकरण परियोजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में उद्योग व प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्ड़ावी, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सन्तराम नेताम, श्री विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक अंतागढ़ श्री अनूप नाग, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, जिला पंचायत दंतेवाड़ा के अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा, कमिश्नर व सदस्य सचिव बविप्रा श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा, एनएमडीसी के श्री मोहंती व अन्य अधिकारी सहित सातों जिला के सीएसआर प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story