CG-DPR

समाज के गरीब तबके का बैंक लिंकेज करने और आवश्यकता अनुसार ऋण सुविधा देने की प्राथमिकता सुनिश्चित करें बैंकर्स- कलेक्टर

jantaserishta.com
29 Sept 2022 11:39 AM IST
समाज के गरीब तबके का बैंक लिंकेज करने और आवश्यकता अनुसार ऋण सुविधा देने की प्राथमिकता सुनिश्चित करें बैंकर्स- कलेक्टर
x
सूरजपुर: जून 2022 को समाप्त तिमाही का जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता मे कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसाम, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नाबार्ड डीडीएम सत्यजीत मुदुली, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुश्री त्रिसिल्ला तिग्गा, उप निर्देशक पशुपालन एवं डेयरी श्री नरेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विश्वनाथ रेड्डी, उप निर्देशक श्री एम.सोनवानी मत्स्य पालन विभाग, श्री ज्ञानेंद्र सिंह एवं एस.पी.मिश्रा जिला ग्रामीण आजीविका मिशन,सुश्री आभा एन.यू.एल.एम एवं सूरजपुर जिला में कार्यरत सभी बैंकों के संयोजक और शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। भारतीय रिज़र्व बैंक रायपुर के प्रतिनिधि वी.सी के माध्यम से जुड़े ।
श्री शिबू ईपन जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में बैंकों की उपलब्धि और शासकीय योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति पर संबंधित बैंकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर द्वारा समाज के गरीब तबके का बैंक लिंकेज करने और आवश्यकतानुसार ऋण सुविधा प्रदान कर प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र में ऋण बढ़ाने का निर्देश दिए।एनआरएलएम के ऋण प्रकरणों को समयावधि में स्वीकृति करने का निर्देश दिए। सभी बैंक प्रबंधकों को मासिक सीबीआरएम बैठक का आयोजन करने और एनआरएलएम से समन्वय कर सभी ऋण प्रकरणो का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए।सभी बैंक द्वारा ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करने और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लक्ष्य को प्राप्त करने का आश्वासन जिला प्रशासन को दिए। सभी बैंक शाखाओं को ग्राम स्तर पर वित्तीय साक्षरता कैम्प लगने का निर्देश दिए।
22 बैंक शाखाओं ने 2021-22 में एनआरएलएम का लक्ष्य पूर्ण किया उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story