CG-DPR

मुंगेली जिले में संचालित पशु बाजारों में पशु क्रय-विक्रय आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंध

jantaserishta.com
18 Nov 2022 10:27 AM IST
मुंगेली जिले में संचालित पशु बाजारों में पशु क्रय-विक्रय आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंध
x
मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव ने आदेश जारी कर जिले में संचालित पशु बाजारों में पशु क्रय-विक्रय आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंध किया है। जारी आदेश के अनुसार जिलेे के समीपवर्ती जिला बेमेतरा में लम्पी स्किन डिसीज़ का प्रकोप देखने में आया है। जिले से बाहर संक्रमित पशु परिवहन कर स्थानीय बाजारों में विक्रय हेतु लाये जाने पर अन्य पशुओं को लम्पी स्किन डिसीज़ का संक्रमण हो सकता है। लम्पी स्किन डिसीज़ के प्रसारण को रोकने हेतु जिले में पशुओं मेे गोट पाक्स टीकाद्रव का टीकाकरण किया जा रहा है। उक्त रोग के रोकथाम हेतु जिले में पशु परिवहन, आवागमन, पशु मेला, प्रदर्शनी, साप्ताहिक बाजारों में पशु क्रय-विक्रय एवं पशुओं को ग्राम से बाहर चराने हेतु ले जाने पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story