CG-DPR
बलरामपुर: सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिली पेंशन की स्वीकृति
jantaserishta.com
1 Dec 2022 9:11 AM IST

x
बलरामपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने प्राथमिक शाला रामचन्द्रपुर के प्रधान पाठक श्री जगन्नाथ सिंह को उनके सेवानिवृत्ति तिथि को ही पेंशन स्वीकृति के आदेश देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की, प्रधान पाठक श्री जगन्नाथ सिंह 40 वर्ष 10 माह की अवधि में शासकीय सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्होंने 15 जनवरी 1982 में एक शिक्षक के रूप में अपनी शासकीय सेवाएं प्रारंभ की थी।
इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के पहले ही संबंधित कर्मचारी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें तो सम्भव है, कि निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि को ही पेंशन का भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में हो रही असुविधा को देखते हुए, जिला कोषालय कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस शिविर में पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र आसानी से जमा करा सकते हैं, यह शिविर महिने के प्रत्येक शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही अन्य दिनों में पेंशनर बैंक शाखा के अलावा किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





