CG-DPR

जलदूत ऐप के माध्यम से कुओं के जलस्तर मापने का कार्य बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने प्रदेश में किया सर्वप्रथम शत्-प्रतिशत पूर्ण

jantaserishta.com
13 Nov 2022 10:21 AM IST
जलदूत ऐप के माध्यम से कुओं के जलस्तर मापने का कार्य बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने प्रदेश में किया सर्वप्रथम शत्-प्रतिशत पूर्ण
x
बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव के मार्गदर्शन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने जलदूत ऐप के माध्यम से कुओं के जल स्तर मापने का कार्य राज्य में सर्वप्रथम शत्-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। जलदूत ऐप के माध्यम से जिले के 637 ग्रामों के 1274 कुओं का जल स्तर मापने हेतु चयन किया गया था, तथा जलदूत एप में सर्वप्रथम शत्-प्रतिशत एन्ट्री पूर्ण करने पर राज्य कार्यालय द्वारा टीम बलरामपुर को बधाई दी गई है।
गौरतलब है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गांवों के चयनित कुओं के जल स्तर को मापने के लिए जलदूत मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया है, जलदूत ऐप का इस्तेमाल कर प्रत्येक गांव में दो या तीन चयनित कुओं के जलस्तर को मापने का कार्य किया जा रहा है, यह ऐप चयनित कुओं के जल स्तर को मापने में सक्षम बनाएगा, तथा यह ऐप पंचायतों को मजबूत डेटा के साथ सहायता प्रदान करेगा, जिसके माध्यम से वाटर बजट एवं शासन की महती योजना नरवा की कार्य योजना बनाकर विस्तृत आकलन कर सकेंगे। भूजल डेटा का उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत नरवा उपचार के रूप में साथ ही विभिन्न प्रकार के अनुसंधान और अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story