CG-DPR

बलौदाबाजार: जिला स्तर युवा महोत्सव का आयोजन आज से

jantaserishta.com
29 Nov 2022 5:56 PM IST
बलौदाबाजार: जिला स्तर युवा महोत्सव का आयोजन आज से
x
बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तर छत्तीसगढ़ युवा उत्सव 2022-23 का आयोजन नगर भवन बलौदाबाजार में 30 नवम्बर 2022 को की गई है। जिसमें पांच विकासखंड की टीमें भाग लेंगी। राज्य के प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। खेल में भाग लेने के लिए 15 से 40 वर्ष तक एवम् 40 वर्ष से अधिक आयु निर्धारित की गई है। युवा वर्ग में आयोजित की जाने वाली विधायें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी भाषा, छत्तीसगढ़ी भाषा), शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी, कर्नाटक शैली), सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम (शास्त्रीय वादन) गिटार (भारतीय,पाश्चात्य शैली), मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओड़िशी शास्त्रीय नृत्य),भरतनाट्यम(शास्त्रीय नृत्य) कत्थक, (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी ,शास्त्रीय नृत्य) तात्कालिक भाषण शामिल है। इसके साथ ही उपरोक्त विधाओं के अतिरिक्त निम्नांकित विधाएं भी शामिल होगी जिसमें सुआ, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा, फूड फेस्टिवल, चित्रकला (छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद विवाद (तात्कालिक एवम् समसामयिक विषयक), क्विज, निबंध, कबड्डी (महिला एवं पुरुष) खो- खो (महिला एवं पुरुष) शामिल है। उक्त प्रतियोगिता में विकासखंड युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार को ही जिला स्तरीय युवा उत्सव में एवम् जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को ही संभाग स्तर पर भाग लेने की ही पात्रता होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story